फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pontoon bridge erased

Kushinagar News: बढ़ते जलस्तर को देख बांसी नदी पर लगा पीपा पुल खोला गया

Sat, 12 Aug 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
pontoon bridge erased
पीपा पुल खुलने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। गोलाघाट में बांसी नदी पर लगा पीपे का पुल नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद शुक्रवार को खोल दिया गया। इससे क्षेत्र के कई गांव के लोगों को आवागमन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि जब तक गोलाघाट पर पक्के पुल का निर्माण नहीं होगा। तब तक इस समस्या से निजात मिलनी मुश्किल है।
पिपराघाट मुस्तक़िल के गोलाघाट स्थित बांसी नदी पर वर्ष 2011-2012 में लोगों ने कई दिन तक आंदोलन किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पीपा के पुल का निर्माण कराया था। इसका निर्माण होने के बाद लोगों का आवागमन आसान हो गया। बरसात में बांसी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस पुल को खोल दिया जाता है। इससे क्षेत्र के लोगों को बांसी नदी पार करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

क्योंकि इस पुल के रास्ते राजपुर बगहा, राजपुर खाश, गोलाघाट, जोगनी, बेनिया पिपरा, इमिलिया टोला, बुटन टोला, प्रभुनाथ चौराहा, तीनटोलीया, नौका टोला, नरवाजोत समेत कई गांवों के लोग देर रात तक आते-जाते हैं। शुक्रवार को बांसी नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए इसे खोल दिया गया। इसी के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को होगी। अब लोगों को जान जोखिम में डाल कर छोटी नावों से आवागमन करना होगा अथवा दस किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके पिपराघाट के रास्ते सेवरही जाना होगा।
क्षेत्र के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार, पूर्व प्रधान कमल निषाद, यमुना सिंह, सुदामा यादव, राजकिशोर निरंकारी, शिवजी रजक, ध्रुव निषाद, आदित्य यादव, विश्वनाथ चौधरी आदि ने कहा कि इस पुल के खुलने से कई गांव के लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।

इस संबंध में तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद्र ने कहा कि पुल खुलने पर आवागमन को सुचारु रखने के उद्देश्य से दो सरकारी नावों को चलाने के निर्देश दिए हैं। आवागमन के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed