{"_id":"6491f517958663ab18046e06","slug":"political-raily-organized-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-324-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक रैली निकालकर दी भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक रैली निकालकर दी भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी
Wed, 21 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सुकरौली से जोल्हिनिया तक मंगलवार को भाजपा की तरफ से बाइक रैली निकाली गई। इसमें भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
रैली को रवाना करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि बीते नौ वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से लोगों की आय भी बढ़ी है। इसके बाद रैली में शामिल कार्यकर्ता सुकरौली से जोल्हिनिया तक पड़ने वाले चौराहों पर लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान जिला मंत्री अंकित मद्धेशिया, कान्हा श्रीवास्तव, गंगाधर मिश्रा, अर्जुन पटेल, दीपक जायसवाल, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।