{"_id":"65f4af9efb5b71e9790c0877","slug":"policemen-who-went-to-arrest-cow-smuggler-were-beaten-up-uniform-torn-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114192-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गो तस्कर को दबोचने गई पुलिस से मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गो तस्कर को दबोचने गई पुलिस से मारपीट, वर्दी फाड़ी
Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एक गांव में गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के बाद परिजन और गांव वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी और बाइक तोड़ दी। विवाद की सूचना पर कोतवाली से अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे तो मनबढ़ भाग निकले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में पांच नामजद और 32 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनबीरपुर गांव निवासी रियाज उर्फ ननकी गो तस्कर है। कई बार पुलिस उसे गिरफ्तार चुकी है। कुछ दिन पहले इसके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। कोतवाली के दरोगा अनुराग शर्मा, सिपाही रितेश कुमार राय, संदीप र्मार्या, हरिराम यादव, प्रवीण कुमार और विवेक कुमार बाइक से आरोपी के घर बृहस्पतिवार की दबिश दी। पुलिस को दरवाजे पर देखकर आरोपी खेतों के रास्ते भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया।
परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने लगे। पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। इसके अलावा पुलिसकर्मी की बाइक भी तोड़ दी। खुद को घिरता देख पुलिस टीम ने इसकी जानकारी कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले भाग गए और आरोपी को लेकर पुलिस कोतवाली चली आई। दरोगा अनुराग शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रियाज उर्फ ननकी, सरताज, रिजवानुल हक, रूख्शाना, सदरूल आरोपी के घर के 12 अज्ञात सदस्यों, गांव के अज्ञात 20 लोगों पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़ समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।