फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police will not bother anyone

किसी का उत्पीड़न नहीं करेगी पुलिस : विधायक

Sat, 20 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
police will not bother anyone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छितौनी। क्षेत्रीय विधायक ने नवनिर्वाचित चेयरमैन के साथ शनिवार को कस्बे में भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया किया मतगणना के दौरान हुए पथराव को लेकर पुलिस अब किसी का उत्पीड़न नहीं करेगी। मतगणना के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने नवनिर्वाचित चेयरमैन समेत 32 नामजद और 300 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।

मतगणना के बाद शनिवार को पहली बार छितौनी पहुंचे विधायक विवेकानंद पांडेय ने नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद के साथ कस्बे का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अब किसी का उत्पीड़न नहीं करेगी। चुने गए अध्यक्ष के साथ मिलकर छितौनी के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान संजय मद्धेशिया, राकेश निषाद, अजय साहनी, विजय बहादुर, अर्जुन साहनी, भुआल गोंड, बिना निषाद, चंद्रभान, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed