{"_id":"67c746f66fda8b47d20d508b","slug":"police-will-fire-chilli-bombs-and-tear-gas-shells-to-deal-with-miscreants-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133253-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस छोड़ेगी मिर्ची बम व आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस छोड़ेगी मिर्ची बम व आंसू गैस के गोले
Wed, 05 Mar 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दुर्गा पूजा में शहर से गुजर रही देवी प्रतिमा पर पथराव की घटना के बाद जिले में पुलिस की निष्क्रियता सामने आई थी। इसे देखते हुए गोरखपुर जोन के अधिकारियों की कुशीनगर जिले पर नजर बनी हुई है।
रमजान, होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसर मातहतों के साथ बैठक कर टिप्स दिए। मंगलवार को पुलिस लाइंस में बलवा और उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी की मौजूदगी में मॉक ड्रिल कराई गई। इसमें दंगा नियंत्रण उपकरण के बारे में जानकारी दी गई। बवाल होने पर आंसू गैस के गोला और मिर्ची बम छोड़ने के निर्देश दिए गए।
होलिका दहन, होली त्योहार, ईद-उल-फितर, रमजान एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए मंगलवार को गोरखपुर जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक कुशीनगर पहुंचे। एसपी और डीएम के साथ बैठक की। यहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के लिए पुलिस 24 घंटे तैयार रहे। छोटी-छोटी सूचनाओं का भी संज्ञान लिया जाए। बीट सिपाही अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। बवाल पर काबू पाने के लिए बलवा मॉक ड्रिल व दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास कराया गया। इसमें आंसू गैस, ग्रेनेड, रबर बुलेट, मिर्ची बम, एंटी राइट गन व अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण के बारे में जानकारी दी गई।