फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police will conduct DNA test of Hellfire

Kushinagar News: गंडक नदी के किनारे मिला नरकंकाल, डीएनए जांच कराएगी पुलिस

Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
Police will conduct DNA test of Hellfire
- जीवित्पुत्रिका पर्व के दिन स्नान करते समय डूब गया था बच्चा
विज्ञापन

- घरवालों ने बच्चे का बताया नरकंकाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। हनुमानगंज के गंडक नदी के घाट पर झाड़ी में रविवार को एक नरकंकाल मिला। जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान करने के दौरान डूबे हुए बच्चे का नरकंकाल बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसका डीएनए जांच कराएगी।
छितौनी नगर पंचायत के लोहिया नगर निवासी राजू बिंद का सात वर्षीय बेटा छोटू अपनी मां के साथ 6 अक्तूबर को जीवित्पुत्रिका पर्व पर नारायणी नदी के श्रीपतनगर साधु घाट पर स्नान करने के दौरान डूब गया था। गांववाले और यूपी, बिहार दोनों राज्यों की एसडीआरएफ ने तीन दिनों तक शव की तलाश की, लेकिन नदी में बहाव अधिक होने के कारण शव नहीं मिल सका। रविवार को मृतक छोटू के दादा मुंद्रिका नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में शव को ढूंढ रहे थे कि साधू घाट के पास झाड़ी में एक नरकंकाल दिखा। मुंद्रिका के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल की पहचान छोटू के रूप में की। एसओ अजय पटेल ने बताया कि डूबे हुए बच्चे का नरकंकाल था। इसकी डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

00000

बाइक सवार दो लोग घायल
कसया। गोरखपुर रोड पर लोहिया पुल के पास रविवार की शाम को अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिए गए। घायल बाइक सवार युवकों को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक होटल में काम करने वाले है। एक बिहार सीतामढ़ी का सोनू और दूसरा उत्तराखंड के उधमपुर मान सिंह बाइक से कसया की तरफ जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed