फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police went to gorakhpur to take stetment of student

Kushinagar News: छात्रा का बयान लेने गोरखपुर पहुंची पुलिस

Mon, 28 Nov 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
police went to gorakhpur to take stetment of student
छात्रा का बयान लेने गोरखपुर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

-सेंट जेवियर्स स्कूल की छत से कूदने का मामला
- प्रबंधक, सहायक प्रबंधक सहित अन्य शिक्षकों की तलाश कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल की 11वीं की छात्रा गरिमा चतुर्वेदी हालत में सुधार हो रहा है। रविवार को वह वेंटिलेटर से हटकर ऑक्सीजन पर आ गई हैं। सोमवार को होश में आ गई। इसकी जानकारी होते ही पडरौना कोतवाली की पुलिस बयान लेने के लिए गोरखपुर एक नर्सिंगहोम के लिए निकल गई।
नगर के ओंकारवाटिका कॉलोनी (केवट टोली) निवासी कालिंदी देवी पत्नी स्व. मनोज चतुर्वेदी ने पडरौना कोतवाली में दिए तहरीर में बताया है कि उनकी पुत्री गरिमा चतुर्वेदी सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ती है। 23 नवंबर को सुबह लगभग आठ बजे वह स्कूल गई थी। उसकी भौतिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा थी। उन्होंने विद्यालय के सहायक प्रधानाध्यापक, प्रबंधक, एक शिक्षिका और तीन-चार अन्य शिक्षकों पर बेटी के प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि इसी वजह से उनकी पुत्री छत से कूदी थी। उनकी तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 24 नवंबर की देर रात स्कूल के प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक कुंदन सहाय, अध्यापिका शालिनी और तीन चार अन्य अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस इन लोगों से पूछताछ के लिए पुलिस दो दिन कॉलेज में गई, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

-----
पांच दिन बाद होश में आई छात्रा
छात्रा की मां ने बताया कि 23 नवंबर को स्कूल में सभी छात्राओं के बीच उनकी अपमानित किया गया। इसी को लेकर उनकी बेटी ने स्कूल की छत से कूद गई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए हैं। वहां पहुंची तो उनकी लड़की हालत बहुत गंभीर थी। उसे काफी चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे गोरखपुर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसको वेंटिलेटर पर रखकर उपचार चल रहा था। रविवार की शाम को हालत में सुधार आने पर उसको ऑक्सीजन पर रखा गया हैं। सोमवार को उसे होश आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
- छात्रा की हालत में सुधार हुआ है। वेंटिलेटर से अब ऑक्सीजन पर आ गई। सोमवार को होश में आ गई। इसकी सूचना मिलते ही बयान लेने के लिए एक निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।
- राजप्रकाश सिंह, सदर कोतवाल पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed