{"_id":"697679cf2f31a1c69c0483b3","slug":"police-vehicle-and-bike-collide-one-dead-two-seriously-injured-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1209701-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस वाहन और बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस वाहन और बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
कसया। नगर के पडरौना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के समीप रविवार रात बिहार पुलिस के वाहन में एक बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कसया नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी अरविंद सिंह (40) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
जानकारी के अनुसार, कसया नगर के वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर सबया निवासी अरविंद कुमार सिंह (40), इरफान (29) निवासी कसता मितौली, लखीमपुर खीरी, सलमान (25) निवासी टड़ेमा, हरदोई एक ही बाइक से कसया से पडरौना की ओर जा रहे थे। सब्जी मंडी से आगे पहुंचने पर सामने से पडरौना से सर्विस कराकर आ रही बिहार पुलिस के चार पहिया वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद की मौके पर मौत हो गई, जबकि इरफान और सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज पडरौना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इरफान और सलमान अरविंद के मकान में ही किराए पर रहते हैं और फेरी का कार्य करते हैं। एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि हादसे में शामिल पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।