{"_id":"682e27a8bf17dc31c108620d","slug":"police-team-reached-khadda-area-after-getting-information-about-the-fight-was-attacked-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137858-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खड्डा इलाके में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खड्डा इलाके में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला
Thu, 22 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा के पकड़ी बृजलाल गांव में मंगलवार की देर रात सगे भाईयों के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची डॉयल-112 की पुलिस बीच बचाव करने लगी। यह भाईयों का नागवार लगा और उन्होंने पुलिस की पिटाई कर दी। इसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया।
चालक व सिपाही ने भागकर जान बचाई। वॉयरलेस पर मैसेज पास होने के बाद खड्डा थाने की पुलिस पहुंची। उसने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भाग गए। घायल कांस्टेबल का इलाज तुर्कहा पीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पकड़ी बृजलाल गांव निवासी मनोज और इसके भाई आपस में मंगलवार विवाद कर रहे थे। मनोज ने डायल-112 पर मंगलवार की रात 10.11 बजे मारपीट की सूचना देकर मदद मांगी। टीम वाहन लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने चारों भाई आपस में मारपीट कर रहे थे। इस पर हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, सिपाही अमरेश और चालक होमगार्ड राजकुमार बीच-बचाव करने लगे।
इस पर मारपीट कर रहे मनोज और इसके ने भाईयों ने मिलकर पुलिस वालों पर लाठी डंडे से हमला करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसमें हेड कांस्टेबल सुरेश यादव और सिपाही अमरेश घायल हो गए। किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सिपाही और चालक ने वायरलेस से कंट्रोल रूम को सूचना दिया। इसके बाद खड्डा थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग गए। घायलों का इलाज तुर्कहा सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन
देर रात तक गांव में पुलिस जमी रही और हमलावरों की तलाश करती रही, लेकिन तीन हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। हेड कांस्टेबल सुरेश यादव की तहरीर पर सरकारी कार्य में बांधा डालने, वर्दी फाड़ने, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मनोज, अजय, नगीना, सूरज चारों भाईयों केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी अजय भारती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। आपस में विवाद कर रहे भाईयों ने लाठी डंडे से हेड कांस्टेबल और सिपाही पर हमला कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।