फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police team formed, reached the temple and investigated

Kushinagar News: पुलिस की टीम गठित, मंदिर पहुंच कर की जांच

Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police team formed, reached the temple and investigated
सुकरौली। हाटा कोतवाली के गांव संखापार में मंदिर से दान पेटी लूटने और पुजारी पर चाकू से प्रहार के मामले में जांच के लिए टीम गठित की गई है। रात में पुजारी एम्स में भर्ती रहे और इलाज के बाद बुधवार को डॉक्टरों ने उनकी छुट्टी कर दी। दोपहर बाद वह मंदिर पर पहुंचे। जांच टीम ने भी मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संखापार गांव के दक्षिण दिशा में मौन नाला के किनारे यमकातर माता का मंदिर स्थित है। वहा पुजारी के रूप में बालक दास त्यागी लंबे समय से रहते है। मंदिर के आसपास कोई घर नहीं है। मंगलवार की रात को कुछ चोर मंदिर में रखी दान पेटी लेकर जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही पुजारी बालक दास ने उन्हें टोका तो दो चोरों ने उन्हें पकड़ लिया। एक चोर ने उनके ऊपर चाकू से वार किया तो पुजारी ने चाकू को हाथ से पकड़ लिया। चोर ने चाकू खिंचा तो उनका हाथ कट गया। इसके बाद चोर से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। चाकू की नोक उनकी नाक के नीचे लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। मौका मिलने पर चोर वहां से दान पेटी और पुजारी का झोला, जिसमें कुछ नगदी रुपये और पासबुक था लेकर फरार हो गए। पुजारी शोर मचा रहे थे, लेकिन आसपास कोई घर न होने उसे उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। घायल हालत में वह भागते हुए मंदिर के कुछ दूर पर स्थित डाढ़ी टोला पर पहुुंचे। पुजारी का शोर सुन कर कुछ लोग बाहर आए और उन्हें लेकर सुकरौली पीएचसी पर पहुुंचे। जहां उनका इलाज हुआ। बुधवार को हाटा कोतवाली की पुलिस और एसओजी की टीम मंदिर पर पहुंची और चोरों तक पहुंचने की कोशिश में काफी देर तक जांच पड़ताल की। घायल पुजारी से भी मंदिर परिसर में बातचीत कर चोरों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि पुजारी पर हमला करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed