फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police station resolution day fading with lekhpals' strike

Kushinagar News: लेखपालों की हड़ताल से फीका रहा थाना समाधान दिवस

Sun, 23 Aug 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Police station resolution day fading with lekhpals' strike
पडरौना। जिले के थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शनिवार को लेखपालों की हड़ताल का असर साफ दिखाई दिया। राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेखपालों के मौजूद नहीं रहने से जमीन संबंधी विवाद, पैमाइश, वरासत, सीमांकन और कब्जे जैसी शिकायतों पर मौके पर जांच और रिपोर्ट की कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे समाधान दिवस की रौनक भी फीकी रही।
विज्ञापन

जिले के थानों में आयोजित समाधान दिवस में सुबह से ही फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पडरौना कोतवाली में 14, तुर्कपट्टी थाने में तीन, कसया थाने में सात और रविंद्रनगर मं कुल पांच फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी शिकायतें सुनकर कर पडरौना में पांच, तुर्कपट्टी में दो और कसया में दो शिकायतों का निस्ताण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। हालांकि राजस्व से संबंधित मामलों में लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी। कई फरियादियों को शिकायत के निस्तारण के लिए आगे की कार्रवाई का इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने पुलिस से जुड़े मामलों में मौके पर ही कार्रवाई कराने का प्रयास किया। वहीं, राजस्व संबंधी मामलों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लेकर जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिया गया। लेखपालों की हड़ताल के कारण इस बार समाधान दिवस में आने वाली कई शिकायतों पर मौके पर जांच की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed