फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police sent the two women who sold the girl to jail

Kushinagar News: युवती को बेचने वाली दोनों महिलाओं को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 10 Oct 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police sent the two women who sold the girl to jail
-एक लाख में युवती को बेचकर हरियाणा के अधेड़ के साथ कराई थी शादी-एक आरोपी महिला देवरिया की दूसरी कुशीनगर की रहने वाली है आरोपी
विज्ञापन


कप्तानगंज। नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचने वाली दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती का बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दिया था। रैकेट में शामिल अन्य महिलाओं का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कप्तानगंज किसान चौक पर किराए के मकान में रहने वाली दो महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को विश्वास में ले लिया था। युवती को महिलाओं ने नशे की आदि बना दिया था। एक लाख रुपये में युवती को हरियाणा में बेच दिया और वहां पर उसकी अधेड़ के साथ मंदिर में शादी करा दिया था। युवती ने वहां की एक महिला की मोबाइल से फोन कर आपबीती बताया और शादी का फोटो वाट्सएप पर भेजा।
विज्ञापन

युवती की मां ने देवरिया जिला के महुआडीह थाना क्षेत्र के अमारी बाजार की आरती उर्फ कुसुम और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवकली चकिया की रहने वाली प्रभा चौहान और एक अज्ञात महिला पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने युवती को हरियाणा से बरामद किया और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज किया। सुत्रों की माने तो युवती ने गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं का नाम बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed