फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police sent the accused who married after hiding his religion to jail

Kushinagar News: धर्म छिपाकर शादी करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 06 Jul 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Police sent the accused who married after hiding his religion to jail
हाटा। धर्म छिपाकर महिला से शादी रचाना गैर हिंदू युवक को भारी पड़ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गर्भपात कराने, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला गोरखपुर जिले की रहने वाली है और हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी मलाव गांव का निवासी आरोपी युवक है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले की रहने वाली एक महिला ने हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी मलाव गांव निवासी सूरज उर्फ अनीश अंसारी पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए हाटा पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने बताया था कि युवक ने धर्म छिपाकर शादी की और बाद में उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और बगैर महिला की मर्जी के गर्भपात कराने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को आरोपी सूरज उर्फ अनीश अंसारी को पुलिस ने धर दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed