{"_id":"6500bb4db16c8cd9190ba6e7","slug":"police-searching-for-the-identity-of-the-decapitated-body-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-4437-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिर कटी लाश की पहचान के लिए भटक रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिर कटी लाश की पहचान के लिए भटक रही पुलिस
Wed, 13 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। परवरपार नहर में महिला की सिर कटी लाश की पहचान पुलिस एक माह बाद भी नहीं कर सकी है। पुलिस सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर शिनाख्त कराने का प्रयास रही है। जिले के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के थानों में भी तस्वीर भेजी गई है, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
रामकोला थाना क्षेत्र के नहर में एक अगस्त को 35 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। उसका सिर कटा था। पुलिस उसकी पहचान के लिए गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण के थानों की पुलिस ने संपर्क किया है। वहां से भी कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। लाश नहर में बहती हुई पहुंची थी। महिला के हाथ पर चांद का टैटू अर्थात गोदना का निशान था। पुलिस गैर जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी का भी रिकाॅर्ड जुटा रही है ताकि घरवालों से संपर्क कर तस्वीर और कपड़े दिखाए जा सकें। इस संबंध में दरोगा ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला की लाश की पहचान कराने की कोशिश चल रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चला है।