फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police remained calm for five hours due to threat of blowing up Ram temple

Kushinagar News: राममंदिर को उड़ाने की धमकी से पांच घंटे हलकान रही पुलिस

Wed, 29 May 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Police remained calm for five hours due to threat of blowing up Ram temple
पटहेरवा/उजारनाथ/गंगुआ बाजार। डायल 112 पर फोन के बाद सोशल मीडिया पर अयोध्या में बने राम मंदिर को उड़ाने की धमकी पोस्ट करने से तीन थानों की पुलिस सोमवार आधी रात तक परेशान रही। साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले तक पुलिस पहुंच गई और उसका घर घेर लिया। इससे गांव वाले भी अवाक हो गए। पुलिस धमकी देने वाले किशोर और उसकी दादी को हिरासत में लेकर चली गई। पुलिस का दावा है कि किशोर मानसिक दिव्यांग है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव के 16 वर्षीय किशोर ने अपनी आईडी से इंस्टाग्राम के अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अयोध्या में बने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पोस्ट किया। इसके बाद डायल 112 पर फोन किया कि राम मंदिर को उड़ा देंगे, हमारे साथ और भी लोग हैं। सोमवार की देर शाम को इसकी जानकारी होने के बाद जिले की पुलिस हरकत में आ गई। पटहेरवा के अलावा तीन थाने की पुलिस धमकी देने वाले की तलाश करने लगी। लोकेशन के आधार पर पांच से अधिक गांवों में पुलिस पहुंची। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पांच घंटे बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस को लोकेशन तकिया गांव में मिली।
विज्ञापन

आधी रात को गांव में पहुंची पुलिस धमकी देने वाले के घर को घेर लिया। हूटर की आवाज सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। किशोर और उसकी दादी को पुलिस जीप में बैठा लिया। उसकी दादी को कुछ पता नहीं थी गांव वाले भी इससे अंजान थे। इसको लेकर गांव वाले और पुलिस के तकरार भी हुई। लेकिन पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोर मंद बुद्धि है। उसका इलाज चल रहा है। वह यूट्यूब पर फेक न्यूज देखने के बाद उसके मन में ऐसा ख्याल आया और ऐसा किया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि किशोर मानसिक दिव्यांग है। उसका इलाज चलता है। उसे हिरासत में लेकर और भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है। अब तक कोई गलत गतिविधि सामने नहीं आई है। किशोर ने नादानी में ऐसा किया है। इसको लेकर पुलिस परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed