{"_id":"628d1be17040504c357f9f3d","slug":"police-released-the-accused-women-after-returning-the-goods-kushinagar-news-gkp4380156191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान लौटाने पर आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान लौटाने पर आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान लौटाने पर आरोपी महिलाओं को पुलिस ने छोड़ा
सेवरही कस्बे के स्टेशन रोड स्थित दुकान में चोरी करने का है आरोप
सेवरही(कुशीनगर)। स्टेशन रोड स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में सोमवार की देर शाम चोरी करते हुए दो महिलाओं की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं को पुलिस थाने ले गई। दोनों सगी बहनें बताई जा रही हैं, लेकिन देर रात दुकान मालिक ने सामान की वापसी के बाद पुलिस को तहरीर देने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार एक कॉस्मेटिक की दुकान में सामान खरीदने आईं दो महिलाएं बड़ी सफाई से दुकान के सामान पर बारी-बारी से हाथ साफ करती रहीं, लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि उनकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो रही है। दुकान से जाने के बाद दुकानदार ने कैमरे को सर्च किया तो दोनों सामान चोरी करते हुए दिखीं। इसके बाद दुकान मालिक विकास तिवारी की शिकायत पर पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। देर रात तक दोनों पक्षों के परिजन मामले के समाधान में जुटे दिखे। महिलाओं ने सामान को दुकानदार को वापस कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने तहरीर देने से मना कर दिया। तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने से छोड़ दिया। सेवरही थाने के एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने पर देर रात दोनों महिलाओं को छोड़ दिया गया।