फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police registered kidnapping case

पटहेरवा थाना क्षेत्र के रकबा राजा गांव के निवासी हैं मोहन कुशवाहा

Thu, 09 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police registered kidnapping case
पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
विज्ञापन

सब्जी व्यवसायी के मामले में पुलिस सक्रिय
बाइक की सीट पर मिला था फिरौती का पत्र
परिजनों से दस लाख रुपये मांगी गई थी फिरौती
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। थानाक्षेत्र के रकबा राजा गांव के लापता सब्जी व्यवसायी के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। घटना के दिन से लापता मोहन की बाइक बुधवार को तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास मिली थी, जिस पर फिरौती के रूप में दस लाख रुपये की मांग का एक कागज मिला था।

मोहन कुशवाहा सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी शीला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मोहन तीन तारीख को घर से दस बजे किसी कार्य से निकले थे। देर शाम तक जब घर नहीं आए तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। काफी तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। जबकि फोन करने पर मोहन कुशवाहा के मोबाइल पर घंटी बज रही थी। किसी अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार भयभीत है। पटहेरवा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार की रात अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लापता व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed