फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police registered a case on the complaint of women

Kushinagar News: महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 04 Aug 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police registered a case on the complaint of women
लोन का किस्त जमा करने के नाम पर ठगी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत फाजिलनगर की वार्ड नंबर 14 निवासी महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी हैं। उन्होंने पड़ोसी गांव की एक महिला पर समूह में लोन का किस्त जमा करने के नाम पर दस लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे के वार्ड 14 निवासी प्रियंका दुबे, पटखौली गांव की नगवंती देवी, इंद्रावती देवी, बासमती, सीमा समेत अन्य गांव की महिलाओं ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि परखौली गांव निवासी एक महिला ने उनसे लोन का पैसा निकलवा लिया और लोन का किस्त जमा नहीं किया है। महिलाओं का आरोप है कि इस तरह से लोन का किस्त जमा करने के नाम पर आरोपी महिला ने कई महिलाओं से करीब दस लाख रुपये लिए हैंं, लेकिन किसी का भी लोन का किस्त जमा नहीं किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed