फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police registered a case of dowry harassment on the complaint of newly married woman

Kushinagar News: नव विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 04 Aug 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police registered a case of dowry harassment on the complaint of newly married woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर में एक नवविवाहित की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी समेत छह लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न, मारपीट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज़ किया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइन्दी बुजुर्ग निवासी अंजली देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि था कि बीते 16 जून को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी राजकुमार कुशवाहा के साथ उनका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही पति के विदेश जाने के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने एक लाख 20 हजार रुपये मांगने लगे। उनकी ओर से मांग गई धनराशि नहीं देने पर नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने भोजन बंद कर दिया। इसा विरोध कर पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने नवविवाहित की तहरीर पर पति राजकुजार, सास दुजिया देवी, श्वसुर, छोटेलाल, देवर अमित, देवरानी मनीषा देवी और नागेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज़ किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि केस दर्ज़ कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed