फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police Recruitment: Testing of 50 candidates conducted

पुलिस भर्ती : 50 अभ्यर्थियों का किया गया परीक्षण

Fri, 27 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: Testing of 50 candidates conducted
पडरौना। उप्र पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण के पहले दिन 50 अभ्यर्थियों का माप-तौल किया गया। एसपी ने खुद इसकी निगरानी की और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसका विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण किया गया। पहले दिन 50 अभ्यर्थियों, जिसमें सर्वाधिक महिला अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन कराने के बाद शारीरिक मानक परीक्षण में हिस्सा लिया। पुलिस लाइंस में अभ्यर्थियों की माप-तौल, बायोमेट्रिक और शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि पहले दिन 50 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, माप-तौल व बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। भर्ती का यह चरण महीनेभर तक चलेगा। एक दिन में 50 से 80 अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भर्ती सेल में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस बात का विशेष ध्यान देना है कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed