फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police raiding, accused absconding from home

Kushinagar News: पुलिस दे रही दबिश, आरोपी घर छोड़कर फरार

Mon, 29 Apr 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Police raiding, accused absconding from home
पिपराघाट। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भावपुर में शादी समारोह में डीजे बजाने गए युवक पर चाकू से हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

21 अप्रैल को सेवरही थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रकबा जंगलीपट्टी निवासी दयानंद कुशवाहा का 18 वर्षीय पुत्र त्रिकेश कुशवाहा भावपुर निवासी शंकर सहानी की लड़की की शादी में डीजे बजाने गया था। अश्लील गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। बाद में डीजे बंद कर त्रिकेश चारपाई पर सो गया। सो रहे त्रिकेश पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले थे। चीख-पुकार के बाद लोगों ने उसे सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर ने घायल को गोरखपुर भेज दिया। गोरखपुर में युवक का उपचार चल रहा है। अब उसकी स्थिति सामान्य होने लगी है। घायल युवक के पिता दयानंद कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर अजय सहानी पुत्र गोरख और अनूज सहानी पुत्र रामनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गईं है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दोनों आरोपी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed