{"_id":"6949a282fb7c82b8ff002463","slug":"police-raided-the-hotel-and-arrested-three-couples-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-151209-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होटल में पुलिस ने की छापेमारी, तीन जोड़े पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होटल में पुलिस ने की छापेमारी, तीन जोड़े पकड़े
Tue, 23 Dec 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
होटल में छापेमारी करती पुलिस। संवाद
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर संचालित एक होटल में अनैतिक काम की शिकायत मिलने पर सोमवार को कसया पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने होटल के कमरों से तीन जोड़ों को हिरासत लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीन जोड़ों में एक नाबालिग है।
जानकारी के मुताबिक नगर के एक निजी होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम ने अचानक होटल पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पुलिस के पहुंचते ही होटल परिसर में अफरातफरी मच गई।
सूत्रों की मानें तो कार्रवाई के दौरान कुछ युवक-युवतियां मौके से भागने में सफल भी रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
इस संबंध में कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक निजी होटल में छापेमारी की गई है। होटल से एक नाबालिग सहित तीन जोड़े पकड़े गए हैं। संबंधित होटल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इसमें संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।