{"_id":"675b3b370f2287c0640f4af4","slug":"police-making-morning-walkers-feel-safe-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128125-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुबह की सैर करने वालों को सुरक्षा का अहसास करा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुबह की सैर करने वालों को सुरक्षा का अहसास करा रही पुलिस
Fri, 13 Dec 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ठंड के इस मौसम में अगर आप सुबह टहलने निकले हैं और पुलिसकर्मी आपको गुड मॉर्निंग बोलते है तो चौंकिए मत। सख्त और कड़क आवाज में बात करने वाली पुलिस अब नए अंदाज में है। एसपी संतोष मिश्रा ने सवेरा अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत पुलिस भोर के चार बजे से लेकर सुबह के सात बजे तक गश्त कर रही है और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को सुरक्षा का अहसास कराते हुए उन्हें गुड मॉर्निंग भी बोल रही है। सुबह के वक्त होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने और महिला-बालिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए एसपी ने इस अभियान की शुरुआत की है।
कुछ दिन पहले एसपी संतोष मिश्रा को मॉर्निंग वॉक के दौरान महिलाओं व बालिकाओं के साथ छींटाकशी किए जाने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सवेरा अभियान की शुरुआत की है। अब हर रोज भोर के चार बजे से लेकर सुबह के सात बजे तक पुलिसकर्मी, स्कूल, खेल मैदान, पार्क, सार्वजनिक चौक-चौराहों के अलावा सड़कों पर गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा कर रही है। कभी-कभी तो खुद एसपी संतोष मिश्रा भोर के वक्त भ्रमण पर निकल जा रहे हैं। रास्ते में टहलते मिले लोगों को रोककर वे बातचीत भी कर रहे हैं। खेल मैदान में दौड़ लगा रहे युवकों से भी एसपी मुलाकात कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले उन्हें शिकायत मिली थी कि मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ शरारतीतत्व भी घूम रहे हैं। इस शिकायत के बाद लोगों की सुरक्षा के लिए सवेरा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी टहलने वाले लोगों को गुड मॉर्निंग बोलकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास कर रहे हैं। यह अभियान आगे भी जिले में चलता रहेगा। इसका फीडबैक एसपी खुद ले रहे हैं।