{"_id":"5f00b7c38ebc3e42f57dacee","slug":"police-made-accused-to-mediator-kushinagar-news-gkp356979439","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में समझौता कराने वाले पंचों को भी बना दिया मुल्जिम, थाने में ही एक माह पहले हुई थी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में समझौता कराने वाले पंचों को भी बना दिया मुल्जिम, थाने में ही एक माह पहले हुई थी पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में समझौता कराने वाले पंचों को भी बना दिया मुल्जिम, थाने में ही एक माह पहले हुई थी पंचायत
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया पुलिस को शायद जमीन के एक विवाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो जाना पसंद नहीं आया। तभी तो थाने में करीब एक माह पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के बाद भी पुलिस ने न केवल वादी-प्रतिवादी के खिलाफ बल्कि इस मामले में पंचायत कराने वाले दो पंचों के खिलाफ भी 107/116 (शांति भंग की आशंका के चलते चिह्नित लोगों को पाबंद करना) की कार्रवाई कर दी गई। बृहस्पतिवार को गांव में सम्मन पहुंचा तब यह मामला चर्चा में आया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा खुर्द के टोला चरिघरवा में दो लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। एक पक्ष नेे एक माह पहले थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया था। गांव के उमा यादव व शंभु गुप्ता ने पंचायत में दोनों पक्षों को विवाद खत्म करने के लिए राजी किया था। सुलहनामा लिखा गया और बाकायदा दोनों पक्षकारों के साथ नेबुआ नौरंगिया पुलिस को भी एक प्रति उपलब्ध कराई गई। मामला खत्म होने के बाद सभी अपने काम में जुट गए। इधर, बृहस्पतिवार को गांव में सम्मन पहुंचा तब इस बात की जानकारी हुई कि इस मामले में दोनों पक्ष से चार-चार लोगों के के खिलाफ 107/116 के तहत कार्रवाई की गई है। इन चार नाम में से एक तरफ से उमा यादव व दूसरे तरफ से शंभु गुप्ता का नाम भी शामिल है। पक्षकार के साथ पंच के खिलाफ भी केस दर्ज होने को लेकर गांव में नाराजगी है। लोगों का कहना है की पुलिस ने समाज में भय पैदा करने के लिए जान बूझकर पंचों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिससे कि भविष्य में कोई व्यक्ति गांव के किसी मामले में पंचायत न करे। एसओ उमेश कुमार का कहना है कि गलती से पंचों के नाम भी केस दर्ज हो गया है। इसमें सुधार के लिए रिपोर्ट न्यायालय भेज दी गई है।