फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police laxity: Two accused in fake note case got stay, rest of the accused were not arrested

पुलिस की सुस्ती : जाली नोट कांड के दो आरोपियों को मिला स्टे, बाकी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police laxity: Two accused in fake note case got stay, rest of the accused were not arrested
तमकुहीराज। जाली नोट कांड से आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद भी पुलिस की सुस्ती से दो आरोपियों को हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे मिल गया है। जबकि, फरार चल रहे बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो जाली नोट कांड में शामिल आरोपियों के प्रति स्थानीय पुलिस की कार्रवाई ढीली रही है, जिससे आरोपियों को कानूनी मदद आसानी से मिलती जा रही है। हालांकि, एसपी आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर शुरू से सख्त रहे। मामले से जुड़े दो आरोपियों में तमकुहीराज कस्बे के तरया रोड निवासी रफी खान बबलू व वार्ड नंबर चार निवासी नौशाद खान ने उच्च न्यायालय से अरेस्ट स्टे ले लिया है।
विज्ञापन


जाली नोट कांड से जुड़े नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर चार निवासी शेख जमालुद्दीन, नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, परवेज इलाही, हरिहरपुर निवासी हाशिम खान व सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी निवासी मोहम्मद रफी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। लेकिन आरोपियों के लगातार ठिकाना बदलने के कारण पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इसी बीच रफी खान और बबलू और नौशाद खान हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया है। सूत्रों की मानें तो इसमें तमकुहीराज पुलिस की सुस्ती के कारण आरोपियों को कानूनी मदद आसानी से मिल रही है।
विज्ञापन

सितंबर में तमकुहीराज, तरयासुजान व सेवरही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने जाली नोट, नेपाल की करेंसी, विस्फोटक, असलहे आदि के साथ दस आरोपियों तमकुहीराज तरया रोड निवासी रफी खान उर्फ बबलू, वार्ड न चार निवासी नौशाद खान, शेख जमालुद्दीन, नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, परवेज इलाही, हरिहरपुर निवासी हाशिम खान तरयासुजान थाना क्षेत्र के झड़वा निवासी औरंगजेब उर्फ लादेन व सेराज हसमति, सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी निवासी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने तरया सुजान निवासी एक आरोपी मुस्तकीम को गोवंश व जाली नोट के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बीते अक्तूबर माह में न्यायालय के आदेश के बाद औरंगजेब उर्फ लादेन, परवेज इलाही, व मुस्तकीम को छोड़ सभी आरोपी जमानत पर रिहा हो गए। दिसंबर में डीएम की संस्तुति के बाद जाली नोट से जुड़े 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed