फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police keeping an eye on those who met Rafi gang in jail

Kushinagar News: जेल में रफी गैंग से मिलने वालों पर पुलिस की नजर

Tue, 15 Oct 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on those who met Rafi gang in jail
कुशीनगर। जाली नोट कांड में रफी गैंग के 11 आरोपियों को जेल भिजवाने के बाद विवेचना कर रही पुलिस एटीएस और एनआईए को जरूरी साक्ष्य उपलब्ध करा रही है। इधर, पुलिस और जांच एजेंसी की नजर जेल में बंद आरोपियों की गतिविधियों के साथ उनसे मुलाकात करने वालों पर भी है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन से पुलिस इसकी जानकारी ले रही है। पता चला है कि 50 से अधिक लोगों ने रफी और गैंग के गुर्गों से जेल में मुलाकात की है। मुलाकातियों से गैंग के संबंधों की जानकारी पुलिस जुटा कर रही है। इनमें कई लोग पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

जाली नोट, तस्करी और टैक्स वसूली कांड की जांच में हर दिन पुलिस को नए सुराग मिल रहे हैं। सपा नेता रफी खान उर्फ बबलू सहित इस गैंग के गुर्गों के संबंध दूसरे जिलाें के लोगों से भी थे। उनमें से कुछ लोग इनके काले कारोबार में साथ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग के सरगना रफी खान उर्फ बबलू, औरंगजेब खान, परवेज इलाही समेत 11 आरोपियों के जेल जाने के बाद इनके हमदर्द वहां भी पहुंचने लगे। पुलिस ने जेल प्रशासन की मदद से निगरानी शुरू कर दी। गैंग के मुलाकातियों का डाटा जेल प्रशासन के माध्यम से जांच एजेंसी और पुलिस प्रशासन तक पहुंच रहा है।
जेल में इस गैंग से मिलने वालों की पुलिस ने कुंडली खंगाली तो पता चला कि गैर जनपदों के लोग भी इस गैंग से मिल रहे हैं। दोस्ती, भाईचारा रिश्तेदारी आदि बताकर मिलने वाले लोगों में कुछ नाम पुलिस को संदिग्ध मिले हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों को शक है कि इनसे मिलने वालों में कई लोग इनके काले कारनामों में सहभागी रहे हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर सकती है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गैंग से ताल्लुक रखने वालों पर पुलिस की नजर है। जेल में किस तरह के लोग इस गैंग से मुलाकात कर रहे हैं। इसकी जानकारी जेल प्रशासन से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed