फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police is raiding in search of absconding accused

Kushinagar News: फरार आरोपियों की तलाशी में पुलिस दे रही दबिश

Sat, 06 Apr 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Police is raiding in search of absconding accused
तमकुहीराज। गोपालगंज के विशंभरपुर पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में जेल भेजा गया गुड्डू सिंह को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। इसके अलावा चार इसके परिवार और दो गांव के लोगों का नाम मुकदमे में शामिल किया गया है। फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मुख्य आरोपी के रिश्तेदारी में भी पुलिस टीम शुक्रवार को पहुंची थी। पुलिस के विवेचना में अभी और नाम शामिल किए जा सकते हैं। वहीं पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल दरोगा के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस और शराब तस्कर बुधवार की रात आमने-सामने सलेहपुर गांव के पास हो गए। पुलिस का दावा है कि तस्करों ने बचाव के लिए पुलिस टीम पर पथराव किया और गोली चलाई। गोली लगने से विशंभरपुर थाने में तैनात दरोगा सरोज कुमार घायल हो गए, जबकि पत्थर लगने से चौकीदार रंगलाल को चोटें आई। पुलिस इस मामले में शराब तस्कर गुड्डू सिंह समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया। गुड्डू को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के जद में बाकी चार लोग गुड्डू के परिवार के रहने वाले हैं। गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसमें तरायासुजान पुलिस की भी मदद गोपालगंज पुलिस ले रही है। सभी आरोपी तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान के रहने वाले हैं। गांव के अधिकांश युवा घर छोड़कर फरार है। दोपहर में पुलिस गांव में पहुंची थी। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed