फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police identifying miscreants through video and CCTV footage

Kushinagar News: वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों को चिह्नित कर रही पुलिस

Wed, 16 Oct 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Police identifying miscreants through video and CCTV footage
कसया। हाईवे पुलिस चौकी के समीप दो गुटों में वर्चस्व में पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने नौ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हो सका है।
नगर के हाईवे ओवरब्रिज के समीप पुलिस चौकी के सामने सबया गांव के लोगों की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किया गया था। नगर के गोला बाजार और सबया गांव के कुछ युवकों में वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। रविवार की रात करीब दो बजे मेला समाप्त होने के बाद गोला बाजार के युवक वहां पहुंचे, जिससे विवाद बढ़ गया। एक गुट की तरफ से पत्थरबाजी की गई। इसमें कई लोग घायल भी हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से पत्थरबाजी करने वाले अन्य लोगों को भी पुलिस चिह्नित करने में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने सबया निवासी रणविजय सिंह की तहरीर पर नौ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में अमित सोनकर, आलोक चौरसिया, सत्यम सिंह, गोलू मद्धेशिया, नितेश यादव, दीपक चौरसिया, आकाश मद्धेशिया, बंटी चौरसिया, अनिकेत शर्मा के अलावा 20 अज्ञात लोग शामिल हैं। हालांकि, दोनों गुटों की प्रतिमाएं सोमवार की रात विसर्जित कर दी गईं। नामजद आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामले में वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed