फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police handed over the teenager who left home to his family

Kushinagar News: घर से निकले किशोर को पुलिस ने परिजनों को साैंपा

Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police handed over the teenager who left home to his family
कप्तानगंज। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले 13 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ़ कर परिजनों को साैंप दिया। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बगहिया के सन्नी चौहान (13) पुत्र संजय चौहान छह दिन पहले अपनी ननिहाल कप्तानगंज कस्बे के एकलव्य नगर वार्ड नंबर छह में राधिका देवी के घर आया था। शुक्रवार सुबह करीब मां की डांट से नाराज होकर घर से चला गया। उसका पता नहीं चलने पर नानी राधिका देवी ने कप्तानगंज थाने में सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। विभिन्न स्थानों पर खोजबीन के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे ढूंढ़ निकाला। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि किशोर नाराज होकर घर से चला गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तलाश में लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed