{"_id":"6a3066fd5b22d1db8c07750e","slug":"police-halt-minor-brides-wedding-grooms-procession-returns-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161808-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाबालिग दुल्हन का पुलिस ने रुकवाया निकाह, लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाबालिग दुल्हन का पुलिस ने रुकवाया निकाह, लौटी बरात
Tue, 16 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़(कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात किशोरी से निकाह की सूचना पर आई पुलिस ने निकाह रोक दिया। पुलिस को देख बरात में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा और किशोरी को लेकर पुलिस थाने चली गई। बिना शादी के बरात लौट गई।
बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के सेमरा टोला के युवक की शादी तमकुहीराज क्षेत्र के एक गांव में तय थी। करीब एक सप्ताह पूर्व युवती गांव के ही प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई पंचायत में निर्णय हुआ कि युवती की छोटी बहन से उसी तिथि पर शादी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए परिजन 15 किशोरी से युवक की शादी के लिए राजी हो गए। रविवार की रात करीब आठ बजे बरात आई। नाश्ता-भोजन के बाद निकाह की तैयारी शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने नाबालिग की शादी की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दी। चाइल्ड हेल्प लाइन की सूचना पर तमकुहीराज पुलिस रात करीब 9.30 बजे पहुंची और निकाह रोक दिया। दूल्हा व दूल्हन को थाने लेकर चली आई।
थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की शादी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निकाह रोकवा दिया। दूल्हे और लड़की को कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति कोर्ट में प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस लड़की से शादी हो रही थी, आधार कार्ड में उसकी उम्र 15 साल है।