Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police file chargesheet in murder case.

Kushinagar News: हत्या के मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Sat, 11 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police file chargesheet in murder case.
हाटा। हाटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण एवं हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज दस दिनों के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिलेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक मुहल्ले में अपने मामा के घर रहने वाले राजवीर यादव (13) वर्ष का 27 मार्च को पैकोली चौराहे से अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में वादी आदित्य यादव ने थाना हाटा में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से डब्लू गौड़ निवासी हनुमान नगर को हिरासत में लिया, जो मृतक किशोर की मां का प्रेमी था। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने राजवीर यादव की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed