फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police encounter with Baruar gang in Kushinagar, two miscreants injured- arrested

Kushinagar News: बरुआर गैंग के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, कई गंभीर मामलों में थे वांछित

Tue, 24 Sep 2024 05:26 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार की भोर में हाटा कोतवाली, अहिरौली बाजार थाने की पुलिस व स्वाट टीम हाटा-महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुठभेड़ हुई और जवाबी फायरिंग में बरुआर गैंग के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए।

विज्ञापन
Police encounter with Baruar gang in Kushinagar, two miscreants injured- arrested
मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 कुशीनगर पुलिस ने मंगलवार की तड़के हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा-महुआडीह रोड पर पटनी पुलिया के पास मुठभेड़ में टप्पेबाजी और चोरी करने वाले बरुआर गैंग के दो इनामिया शातिर चोर को घायल कर दबोच लिया। घायल शातिर चोरों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजवाया है।

विज्ञापन


एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार की भोर में हाटा कोतवाली, अहिरौली बाजार थाने की पुलिस व स्वाट टीम हाटा-महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक आते दिखी। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार व्यक्तियों ने कुछ दुर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन

Police encounter with Baruar gang in Kushinagar, two miscreants injured- arrested
मुठभेड़ के बाद स्वाट और पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें वह घायल हो गए। घायलों की पहचान राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मुडाडीहा थाना धानेपुर जिला गोण्डा व हरिश्चन्द्र बरुवार निवासी ग्राम बल्दुपुरवा थाना धानेपुर जिला गोण्डा के रुप में हुई है। उनके कब्जे से दो देसी तमंचा, दो फायर शुदा खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन, अपराध में प्रयुक्त बिना नम्बर की बाइक व 25 हजार रुपया नकद बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि दोनों शातिर चोरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस मुठभेड़ कर टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं में शामिल बरुआर गैंग के दो इनामिया शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में हाटा इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला, अहिरौली बाजार के एसओ रवि कुमार राय, स्वाट टीम के प्रभारी आलोक यादव शामिल रहे।

 

Police encounter with Baruar gang in Kushinagar, two miscreants injured- arrested
इसी दो पहिया गाड़ी से जा रहे थे इनामी बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेन्द्र पर 12 मुकदमें तो हरिश्चंद्र बरुआर पर नौ केस
मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए शातिर अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इसमें राजेन्द्र प्रसाद पर 12 तो हरिश्चंद्र बरुआर के खिलाफ नौ मुकदमें दर्ज हैं। राजेन्द्र पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है और उस पर हत्या के प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी करने, लूट व आर्म्स एक्ट आदि के मामलों में महराजगंज, देवरिया, बस्ती व हाटा कोतवाली में केस दर्ज है।

वहीं, हरिश्चंद्र बरुआर के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। उस पर चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बेईमानी से धन हड़पने आदि के मामलों में भी बस्ती, गोंडा, चित्रकूट व हाटा कोतवाली में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed