फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police detained several agents

एसपी ने कई एजेंटों को हिरासत में लिया

Sat, 05 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 05 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाटा। पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान बूथों पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी ने कई एजेंटों को उनके पास मोबाइल और अधिक रकम होने के कारण हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 11 बजे के आसपास डीएम और एसपी की टीम हाटा विकास खंड के गांव पिपरा कपूर में पहुंची। जहां बूथ पर मौजूद उम्मीदवारों के एजेंटों की तलाशी ली गई। इसमें एक एजेंट के पास मोबाइल फोन तो दूसरे के पास करीब पांच हजार से अधिक नकद धनराशि मिली।
विज्ञापन

डीएम ने दोनों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठवा दिया। यहां के बाद डीएम सुकरौली विकास खंड के गांव तितला बूथ पर पहुंचे। यहां उन्होंने दो एजेंटों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरही गांव के बूथ पर दूसरे के कार्ड पर एजेंट के रूप में मौजूद दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद बरसैना, सिरसियां नंबर दो पर भी कई एजेंटों के पास तलाशी के दौरान मोबाइल मिले। उन्हें उठक-बैठक करा कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed