फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police claim: There was no robbery in the bullion businessman's shop, there was theft.

पुलिस का दावा: सराफा व्यवसायी की दुकान में लूट नहीं, हुई थी चोरी

Fri, 03 Nov 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police claim: There was no robbery in the bullion businessman's shop, there was theft.
- पुलिस ने निकाला एक घंटे का सीसीटीवी फुटेज तो आभूषण चुराने की बात आई सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। दाहूगंज बाजार में आभूषण के एक व्यवसायी की दुकान में बुधवार को दिनदहाड़े लूट नहीं हुई थी। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार चोरी कर जेवरात लेकर भागे थे। पुलिस यह दावा सीसीटीवी कैमरों के एक घंटे के फुटेज को देखने के बाद किया है। घटना के समय का एक घंटे का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया। उसके आधार पर आभूषण व्यवसायी से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह मामला चोरी का है। आभूषण चुराकर भागने वालों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
सेवरही कस्बे के ही वार्ड नंबर-12 (पटेल नगर) निवासी दशरथ वर्मा तमकुहीराज के दाहूगंज में सराफा की दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को दिन के करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने आभूषण दिखाने को कहा। सराफा व्यवसायी दशरथ वर्मा ने अपने पोते अंश वर्मा से उन्हें आभूषण सामान दिखाने के लिए कहा। पहले तो दोनों युवकों ने एक गिलास खरीदने के लिए दो सौ का नोट दुकानदार को दिया। दुकानदार ने फुटकर नहीं होने के कारण अपने पोते अंश को फुटकर लाने के लिए भेजना चाहा तो युवकों ने खरीदारी के बहाने रोक लिया। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर देखने लगे। उसके बाद अंश को सिगरेट लाने के बहाने दुकान से बाहर भेज दिया था। दशरथ वर्मा ने बुधवार को सात लाख रुपये के लूट के संबंध में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने इसकी जांच की तो मामला लूट की बजाय चोरी का निकला। चोर दुकानदार को चकमा देकर आभूषण ले भागे थे। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। अलग-अलग स्थानों पर बाइकसवार दोनों युवकों की तलाश में दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि घटना के समय का एक घंटे का सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच की गई है। उसमें कोई असलहा लिए नहीं दिख रहा है। मामला चोरी का है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
आभूषण व्यवसायियों में है दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। आभूषण व्यवसायी की दाहूगंज स्थित दुकान से बुधवार को दिनदहाड़े सात लाख रुपये के आभूषण चोरी किए जाने के बाद व्यवसायियों को दहशत बन गई है। क्योंकि सेवरही के 25-30 आभूषण व्यवसायी ऐसे हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में आभूषण की दुकान संचालित करते हैं। इसके पहले क्षेत्र में लूट की कई घटनाएं हो चुकी है। कारोबारियों ने प्रशासन से इस घटना के पर्दाफाश के साथ उन पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने की मांग की है।

सेवरही के 25-30 की संख्या में आभूषण व्यवसायी तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दाहूगंज, सलेमगढ़, घघवा जगदीश, गौराहा, तिवारीपट्टी, बभनौली, दोमाठ, समउर, दुदही, तीनफेड़िया, तमकुहीराज, दनियाड़ी, लतवाचट्टी, सिसवा नाहर, बेदुपार, परसौनी बुजुर्ग, डिबनी बंजरवा, फाजिलनगर सहित अन्य कई ग्रामीण बाजारों में आभूषण की दुकान संचालित करते हैं है। ये व्यवसायी सुबह दुकान पर जाते हैं और शाम को अपने घर लौट आते हैं। सेवरही कस्बा निवासी दशरथ वर्मा के साथ दाहूगंज स्थित आभूषण की दुकान में हुई घटना से अन्य व्यवसायी भी चिंतित हैं। सेवरही के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनूप सोनी, सभासद बैजनाथ वर्मा, दिनेश वर्मा, राहुल सोनी, प्रभु वर्मा, संतोष वर्मा, गणेश सोनी, ऋषिकेश वर्मा आदि ने ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस की चौकसी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed