{"_id":"66106dfa4b6f997d6108eaaa","slug":"police-caught-three-international-cyber-criminals-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-518101-2024-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी पुलिस ने दबोचे- बरामद सामानों की सूची जान पड़ जाएंगे हैरत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी पुलिस ने दबोचे- बरामद सामानों की सूची जान पड़ जाएंगे हैरत में
Sat, 06 Apr 2024 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:46 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों केे सिम के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने की पुलिस ने यूपी-बिहार सीमा पर बलथरी चेकपोस्ट से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनके पास से अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के 8,774 सिम कार्ड और नेपाली करेंसी बरामद हुई है। सभी आरोपी गोरखपुर एयरपोर्ट से सिम कार्ड रिसीव कर पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहे थे।
विज्ञापन
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच पश्चिम बंगाल नंबर की एक कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी में कार से विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के 8,774 सिम कार्ड, 18,800 नेपाली रुपये और पांच एंड्रॉयड फोन मिले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
उनकी पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा के मासिमपुर गांव निवासी मो.अस्माउल शेख, मो. इकबाल हुसैन और नूर आलम के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिम कार्ड दिल्ली से विमान से गोरखपुर पहुंचे थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन