फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police caught history sheeter

खेत में निराई करा रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
police caught history sheeter
खेत में निराई करा रहे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

खड्डा/छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। खेत में निराई करा रहे इस व्यक्ति की पुलिस कर्मियों से पटका पटकी हो गई। किसी तरह से उसे काबू में करके पुलिस टीम थाने लौटी। वहीं हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने पुलिस पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने इस महज अफवाह बताया है।

रामनगर के पूर्व प्रधान बैजनाथ उर्फ बैजू की पत्नी श्रीमती व उनकी बेटियों ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद बैजनाथ खेत में निराई करा रहे थे। तभी हनुमानगंज पुलिस पहुंची और बैजनाथ को पुकारा। पुलिस कर्मियों ने नजदीक आने पर बैजनाथ को पकड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों व पूर्व प्रधान में धक्का-मुक्की होने लगी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने बैजनाथ को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद थाने ले गई। वहीं एसओ हनुमानगंज धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर बैजनाथ साहनी को गिरफ्तार किया गया है। कहीं गोली नहीं चली है। यह केवल अफवाह है। एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि गोली मारने की घटना की जानकारी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed