{"_id":"64f8d3846d88362681006514","slug":"police-busy-in-reaching-the-missing-student-from-cdr-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4183-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीडीआर से लापता छात्रा तक पहुंचने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीडीआर से लापता छात्रा तक पहुंचने में जुटी पुलिस
Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर से लापता छात्रा के मामले में पुलिस सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) के जरिए उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस की जांच में छात्रा के स्नैपचैट एप इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। उसकी डायरी में पांच मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिसमें एक उसके पड़ोसी किसी युवक का बताया जा रहा है।
छात्रा के लापता होने के छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। विद्यालय से उसके लापता होने के ही सही समय का कोई रिकॉर्ड नहीं है। विद्यालय प्रशासन का लापता होने में तर्क यह है कि बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे भोजन के समय वह अनुपस्थित थी। उसी समय उसके विद्यालय से लापता होने की बात सामने आई थी। मामले की जांच पुलिस के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण विभाग गोरखपुर सुरेश चंद पाल कर रहे हैं। पुलिस अभी छात्रा के रक्षाबंधन में घर पर रहने के दौरान एंड्रॉयड फोन से किस-किस से किन नंबरों पर बातचीत की है, उसके काल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) से उसके नजदीक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच में करीब पांच मोबाइल नंबर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। उसकी स्थिति की जानकारी हासिल की जा रही है। फिलहाल अभी छात्रा के संबंध में कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं कर पाई है। पुलिस जांच में वैसे भी एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि छात्रा को बीते शुक्रवार को सुबह पिता विद्यालय में पहुंचाता है। उसी दिन रात आठ बजे उसके विद्यालय से लापता होने की घटना घटित होती है। यह घटना पूर्व नियोजित होने का कुछ हद तक संकेत दे रही है। घटना में शक की सूई छात्रा के किसी परिचित या गांव से जुड़े व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमने की ओर भी इशारा कर रही है।
000
जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?
आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर से कक्षा नौवीं की छात्रा के लापता होने के मामले में घटना के छठवें दिन भी जिम्मेदारों के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब यह सवाल उठ रहा है कि विद्यालय छात्रावास से लापता छात्रा के जिम्मेदारों के खिलाफ किन परिस्थितियों में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि सभी इस घटना को कहीं न कहीं चूक व लापरवाही मान रहे हैं। यदि सब कुछ सही था तो छात्रा बाहर कैसे निकल गई।
विज्ञापन
000
डीपीओ बोले-
जांच चल रही है। छात्रा के बरामद होने पर ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठेगा। पुलिस भी मामले में जांच कर रही है। घटना में चूक और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर प्रक्रिया अपनाने की बात कही। छात्रा के लापता होने के हर संभव क्लू पर नजर रखकर जांच पड़ताल चल रही है।
000
पिता ने कहा-
लापता छात्रा के पिता ने बताया कि पुत्री का कहीं अता-पता नहीं चल पा रहा। मैं बहुत परेशान हूं। शुक्रवार को विद्यालय पर आऊंगा। उस दिन मामले में कुछ बताऊंगा। अभी मैं पागल की स्थिति में हूं।
000
यह है स्नैपचैट एप
स्नैपचैट एक सोशल मीडिया एप है। इस एप को साल 2011 में लांच किया गया था। यह एप खासकर फोटो और वीडियो को ध्यान में रखकर बनाया गया है। एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप पर यूजर्स तस्वीर और वीडियो शेयर करते हैं। इन वीडियो और तस्वीरों पर टेक्स्ट के जरिए अपनी बात लिखी जा सकती है। एप के जरिए यूजर जो भी वीडियो क्लिप या तस्वीर शेयर करता है उसे ''''''''स्नैपचैट स्टोरी'''''''' कहा जाता है। ये स्नैपचैट स्टोरी 24 घंटे तक रहती हैं। इसके बाद ये स्टोरीज खुद-ब-खुद गायब हो जाती है। इसके बैकअप के लिए आपको तस्वीर का स्क्रीनशॉट और वीडियो डाउनलोड करना होगा।