फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police banned Devi Darshan in the cave built at a height of 40 feet, ruckus among the organizers

Kushinagar News: 40 फीट ऊंचाई पर बने गुफा में देवी दर्शन पर पुलिस ने लगाई रोक, आयोजकों का हंगामा

Mon, 23 Oct 2023 04:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Mon, 23 Oct 2023 04:15 PM IST
सार

इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि गुफा काफी ऊंचाई पर बनाया गया है। किसी भी इंजीनियर से इसमें सुझाव नहीं लिया गया है। इस लिए हादसे का खतरा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुफा के अंदर श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगाया गया है। मूर्ति आयोजक बेवजह हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Police banned Devi Darshan in the cave built at a height of 40 feet, ruckus among the organizers
पुलिस के द्वारा गुफा नुमा बने पंडाल बंद कराने के बाद आस-पास के आयोजकों ने बंद किया पांडाल की मु

विस्तार

कुशीनगर जिले के कसया नगर में मां वैष्णो देवी के तर्ज पर 40 फीट ऊंचा बनाए गए गुफा में देवी दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने रविवार की रात को रोक दिया। इससे नाराज मूर्ति आयोजकों और पुलिस के बीच तकरार हुई। नाराज मूर्ति आयोजकों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस पर गुफा की बिजली को भी जबरन काटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नगर के फल मंडी के पास नौका टोला में लाखों रुपये की लागत से मां वैष्णो देवी की तर्ज पर माता रानी का गुफा बनाई है। करीब एक महीने से गुफा को कलाकार बनाने में लगे थे। रविवार को गुफा के अंदर से बाहर तक सजा दिया गया था।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब 8 बजे दो दरोगा और सिपाही गश्त करते हुए पंडाल के पास पहुंचे। गुफा के अंदर दाखिल हुए पुलिसकर्मी चारों तरफ घूमकर देखने लगे। गुफा से सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के बाद बिजली बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मूर्ति आयोजक विमलेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, राकेश, झम्मन, उमेश आदि पहुंचे तो दरोगा बोले कि गुफा के अंदर श्रद्धालुओं का जाना ठीक नहीं है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। क्योंकि इसकी ऊंचाई अधिक है। ऐसे में गुफा के अंदर किसी का जाना उचित नहीं है। इसको लेकर पुलिस और मूर्ति आयोजकों के बीच कहासुनी होने लगी।

इसकी जानकारी होने पर अन्य मूर्ति आयोजक भी पहुंच गए। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय पहुंचे और मूर्ति आयोजकों से वार्ता की।

मूर्ति आयोजकों का कहना है कि इतनी बड़ी गुफा एक माह से बन रहा था। लेकिन किसी ने मना नहीं किया। शांति कमेटी की बैठक में भी इसकी जानकारी दी गई थी। दस सालों से यहां पर देवी मां की गुफा बन रही है। ऐन वक्त पर पुलिस और प्रशासन को देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को गुफा के अंदर जाकर दर्शन करने से रोकना गलत है।

 

इंस्पेक्टर और आयोजकों में इसको लेकर एक घंटे तक बहस हुई। देवी दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा। मूर्ति आयोजकों ने चेतावनी दिया कि अगर गुफा में दर्शन से रोक नहीं हटा तो मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। गुफा वाले पंडाल के पास पुलिस तैनात कर दिया गया है।

इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि गुफा काफी ऊंचाई पर बनाया गया है। किसी भी इंजीनियर से इसमें सुझाव नहीं लिया गया है। इस लिए हादसे का खतरा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुफा के अंदर श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगाया गया है। मूर्ति आयोजक बेवजह हंगामा कर रहे हैं। आगे जैसा निर्देश अधिकारियों का होगा वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed