फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police await investigation report in constable's wife's death case.

Kushinagar News: सिपाही की पत्नी की मौत मामले में पुलिस को जांच रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police await investigation report in constable's wife's death case.
कसया। नगर के हंसराज मेमोरियल हॉस्पिटल में पर्यटन थाने में तैनात सिपाही की पत्नी अन्नू यादव की मौत के मामले में पुलिस को चिकित्सकीय टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम में एसडीएम हाटा विवेक सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने कई घंटे तक मामले की जांच की। टीम ने अस्पताल पहुंचकर उपचार और ऑपरेशन से संबंधित अभिलेख खंगाले। साथ ही मामले से जुड़े चिकित्सकों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

जांच टीम में एसीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा, डॉ. सुनील निषाद और महिला सर्जन डॉ. अनामिका शामिल रहीं। टीम ने प्रसूता की हालत बिगड़ने से लेकर मौत होने तक की परिस्थितियों की जानकारी ली। ऑपरेशन करने वाली महिला चिकित्सक डॉ. पिंकी सिंह और उनके पति डॉ. विवेक सिंह से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार के पूछताछ कर साक्ष्य इक्ट्ठा किए। एसडीएम विवेक सिंह ने बताया कि अभी जांच की शुरुआत हुई है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और अभिलेखों की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। ऐसे में चिकित्सकीय टीम की रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। मामले में परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही और जीपीएस से एम्बुलेंस बंद करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चिकित्सकीय टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया गया था
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ कसया डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गठित चिकित्सकीय टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले से जुड़े तथ्यों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed