फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police arrested three wanted accused

25-25 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2020 08:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
police arrested three wanted accused
रामकोला पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त को जेल भेज दिया। - फोटो : KUSHINAGAR
25-25 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। हाटा, रामकोला और नेबुआ नौरंगिया पुलिस को 25-25 हजार रुपये के बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गैंगेस्टर में फरार इन तीनों बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह हाटा कोतवाली पुलिस ने मोतीपाकड़-रामपुर सोहरौना रोड के निकट 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। रामपुर सोहरौना गांव निवासी मोतीचंद गैंगेस्टर में वांछित था। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र, एसआई ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल सूर्यभान सिंह, रामविलास यादव, कांस्टेबल अजय यादव, विजेंद्र यादव और राहुल कुमार पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने भी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी मठिया आलम गांव के अफरोज अहमद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सत्यनरायन राय, मनोज सिंह और कांस्टेबल सोनू कुमार राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, एसओ ने बताया कि गैंगस्टर में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा गांव के नागेंद्र प्रसाद के पास पुलिस को तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक करुणेश प्रताप सिंह, एसआई दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार, अकलेश सरोज, सुनील यादव और महिला कांस्टेबल संजना पांडेय शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed