फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police arrested three animal smugglers in an encounter

Kushinagar News: मुठभेड़ में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को दबोचा

Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three animal smugglers in an encounter
पकड़ा गया ट्रक। स्रोत-सोशल मीडिया 
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी के पास पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को दबोच लिया। इसमें 25 हजार के इनामी पशु तस्कर समेत दो के पैर में गोली लगी है। इस दौरान भाग रहे तीसरे तस्कर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इससे पहले पुलिस ने वाहन चेकिंग के समय कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई की। कंटेनर में लादे गए 28 गोवंश को पुलिस ने मुक्त कराया। घायल तस्करों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को मंगलवार को दोपहर में सूचना मिली कि एक कंटेनर से गोवंश लेकर पशु तस्कर बिहार होते हुए बंगाल जा रहे हैं। इसके बाद तरयासुजान, तमकुहीराज, स्वाट टीम, तुर्कपट्टी पुलिस ने बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चालक रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आगे कुछ दूरी पर सड़क पर दूसरा वाहन खड़ा करा दिया। खुद को घिरता देख पशु तस्कर पुलिस पर गोली चलाने लगे। बचाव करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो दो पशु तस्करों के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने इनकी पहचान रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात निवासी उस्मान, आगरा के समसाबाद थाना क्षेत्र के भवन निवासी जब्बार और शामली जिले के कोतवाली क्षेत्र के तिमरसा निवासी इमरान कुरैशी के रूप में की। उस्मान पर तमकुहीराज थाने में पशु तस्करी का केस पहले से दर्ज है। गैंगस्टर की कार्रवाई में वांछित चल रहा था। पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके खिलाफ कुशीनगर के तमकुहीराज थाना में दो और रामपुर जिले में सात केस दर्ज हैं। मुठभेड़ में उस्मान और जब्बार के पैर में गोली लगी है। तीनों पशु तस्करों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा, तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed