{"_id":"672bdde4dae15515150e2874","slug":"police-arrested-the-murderers-and-sent-them-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125985-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी की सूचना देने जा रहे युवक को रास्ते में रोककर हत्या के दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की चाकू मारकर की हत्या के मामले में पुलिस टीम आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी थी। एएसपी रितेश कुमार सिंह व सीओ कसया कुंदन सिंह के देखरेख में पुलिस टीम तलाश कर रही थी। इसी दौरान बैरिया चौराहे से बाईपास मार्ग पर परसौनी गांव के मोड़ के पास होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों हत्यारोपियों सत्यम तिवारी व आनंद प्रताप तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया है कि घटना के दिन मृतक से वाद-विवाद व कहासुनी हुई थी। दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह, अमित यादव व महिला कांस्टेबल शैलजा तिवारी शामिल रहे।