फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police arrested five stuntmen and seized bikes

Kushinagar News: पांच स्टंटबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक सीज

Wed, 23 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police arrested five stuntmen and seized bikes
बाइक के साथ गिरफ्तार स्टंटबाज। स्रोत-सोशल मीडिया  
सपहा/कसया। थाना क्षेत्र के भगवान बुद्ध मंदिर मार्ग कुशीनगर पर मंगलवार को एक बाइक पर सवार पांच युवकों को खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों युवक एक बुलेट मोटरसाइकिल से कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग पर स्टंटबाजी कर रहे थे। पुलिस ने पांचों मनबढ़ युवकों को मुख्य द्वार कुशीनगर से बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक को धारा 207 एमवीएक्ट मे सीज करते हुए युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार स्टंटबाजों में सभी 18 साल के हैं। इसमें साहिल अली निवासी जंगल शंकरपुर थाना तुर्कपट्टी, शुभम कुमार निवासी बगही देवराज थाना लौरिया जनपद बेतिया बिहार, राजा कुमार निवासी दुबौलिया थाना लौरिया जनपद बेतिया बिहार, विश्वजीत कुमार निवासी सिधवलिया थाना सिधवलिया जनपद गोपालगंज बिहार, आयुष मिश्रा निवासी बसडिला खास थाना नगर जनपद गोपालगंज बिहार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed