{"_id":"6341b9ff4c2a8e0f0d4d8c25","slug":"police-arrest-seven-accused-kushinagar-news-gkp453282968","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक, छह किलो गांजा के साथ सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बाइक, छह किलो गांजा के साथ सात गिरफ्तार
विज्ञापन

- बिहार निवासी आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
- पुलिस को टीम को एसपी ने जारी किया 25 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज पुलिस ने शनिवार को चोरी की चार बाइक और अवैध गांजा के साथ सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। एसएचओ अश्वनी कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर वाहन चोर हैं। उनके खिलाफ कुशीनगर, बिहार सहित अन्य कई जगहों पर मुकदमे दर्ज हैं।
तमकुहीराज पुलिस टीम को चोरी की बाइक लेकर आने वाले गैंग के बारे में सूचना मिली। एसएचओ ने चौकी प्रभारी तमकुहीराज विनय सिंह, चौकी प्रभारी डिबनी राजकुमार बरवार के साथ टड़वा मोड़ से बिहार जाने वाली सड़क पर खुदरा गांव के पास घेराबंदी कर ली। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोककर तलाशी ली।
दोनों युवक बाइक का कोई कागज नहीं दिखा सके। पुलिस की सख्ती पर बताया कि बाइक चोरी की है। दोनों ने बताया कि उनके पांच साथी भी चोरी की तीन बाइक लेकर इसी रास्ते से आ रहे हैं। पुलिस ने उनको भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के देउरवा चेरू टोला निवासी राजकुमार सिंह, नौका टोला के मंजेश सिंह, लक्ष्मीपुर चेहलवा निवासी आमोद सिंह, अधमौली के सूरज कुशवाहा, मुरियावा मठिया निवासी गोधन महतो, मिश्रौली गांव के सुकई और शंकर गुप्ता के रूप में हुई।
राजकुमार सिंह और आमोद सिंह पर कुशीनगर के तमकुहीराज के अलावा गोपालगंज में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूरज कुशवाहा, शंकर गुप्ता और गोधन महतो पर तमकुहीराज थाने में दो, मजेश सिंह और सुकई गुप्ता के ऊपर तमकुहीराज में एक-एक मुकदमे दर्ज हैं।
इस संबंध में सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विभिन्न जगहों से बाइक चोरी करते हैं। चोरी की उसी बाइक के सहारे गाजा का कारोबार करते हैं। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तमकुहीराज पुलिस की इस कार्रवाई पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।