{"_id":"6a5e86c04bd76115c50c12d6","slug":"poles-and-wires-snapped-due-to-rain-and-strong-winds-power-supply-to-seven-villages-remained-disrupted-for-14-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-164113-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश और तेज हवा से पोल व तार टूटे 14 घंटे ठप रही सात गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश और तेज हवा से पोल व तार टूटे 14 घंटे ठप रही सात गांवों की बिजली
विज्ञापन
टेकुआटार उपकेंद्र पर जाने वाली क्षतिग्रस्त विद्युत तार और पोल को सही कराते विद्युत कर्मी। संवाद
- फोटो : Archive
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े सोहरौना गांव के पास रविवार की रात करीब 11 बजे तेज बारिश और हवा के कारण 11 हजार वोल्ट की लाइन का पोल और तार टूटकर गिर गया। इससे क्षेत्र के सात गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
करीब 14 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग की टीम ने सोमवार को मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे आपूर्ति बहाल कर दी।
रविवार की रात करीब दस बजे अचानक आए तेज बारिश और हवा के चलते 11 हजार वोल्ट लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। तार टूटकर नीचे गिर गया। इसके कारण सिंघा पट्टी, जानकीनगर, गंभीरिया खुर्द, गंभीरिया बुजुर्ग, त्रिलोकपुरखुर्द, त्रिलोकपुर बुजुर्ग और बांसी चौराहा की विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
रातभर बिजली नहीं रहने से लोगों को उमस और गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। कई घरों में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई, जबकि मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी चार्ज नहीं हो सके। सुबह होने पर लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
सूचना पर आए बिजली निगम की टीम सोमवार की सुबह क्षतिग्रस्त पोल व टूटे तार की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे लाइन दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता पीएन कश्यप ने बताया कि तेज बारिश और हवा के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। फॉल्ट को ठीक कर प्रभावित सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।