फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pole snapped after truck overturned on the road; power supply to 100 villages disrupted all night.

Kushinagar News: सड़क पर पलटे ट्रक से टूटा खंभा रातभर ठप रही 100 गांवों की बिजली

Tue, 21 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pole snapped after truck overturned on the road; power supply to 100 villages disrupted all night.
कसया। रामकोला-कसया मार्ग स्थित सेमरी गांव के पास रविवार की शाम करीब सात बजे गेहूं लदा ट्रेलर पलट गया था। इसकी टक्कर से सड़क किनारे गुजरा 33 केवी लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते क्षेत्र के करीब 100 गावों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार की सुबह पहुंचे बिजली कर्मी क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की व्यवस्था में लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब सात सेमरी गांव के पास गेहूं लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे स्थित 33 हजार केवी विद्युत लाइन का पोल टूट गया। इससे कसया विद्युत उपकेंद्र से टेकुआटार उपकेंद्र को जाने वाली लाइन बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के 100 गांव में पेयजल संकट गहरा गया।
विज्ञापन

घरों में लगी पानी की मोटर बंद रहे, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके और उमस भरी गर्मी के बीच पूरी रात बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ चंदन सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने से 33 हजार केवी लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रेलर हटवाने के बाद नया पोल लगाकर लाइन दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही टेकुआटार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed