{"_id":"61fec02896789223524b529a","slug":"pn-pathak-collects-income-tax-from-the-year-2016-17-kushinagar-news-gkp4260143134","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2016-17 से आयकर जमा करते हैं पीएन पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2016-17 से आयकर जमा करते हैं पीएन पाठक
विज्ञापन

कुशीनगर। पीएन पाठक कुशीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। उन्होंने घोषणापत्र में बताया है कि वर्ष 2016-17 से आयकर जमा करते हैं। इन वर्षों में 22,03,317 रुपये से अधिक आयकर जमा कर चुके हैं।
75 हजार रुपये है नकदी
उन्होंने घोषणापत्र में बताया है कि उनके पास 75 हजार रुपये नकद हैं। उनकी नामिनी के पास 50 हजार रुपये नकद हैं।
बैंक खातों में भी रकम
पीएन पाठक ने बताया है कि एचडीएफसी बैंक की कसया शाखा में 25,000 रुपये, पीएनबी दिल्ली में 27,056 रुपये, एसबीआई दिल्ली में 4,179 रुपये हैं। 68,992 रुपये का एलआईसी में बीमा है। उनकी नामिनी के नाम से पीएनबी दिल्ली में 94,834 रुपये, एसबीआई दिल्ली में 9,044 रुपये और एसबीआई में 1,87,452 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट है।
खुद और नामिनी के पास है टोयोटा
पीएन पाठक ने घोषणा पत्र में बताया है कि उनके पास 4,47,677 रुपये की कीमत का एक टोयोटा वाहन है। उनकी नामिनी के पास 27,24,500 रुपये की कीमत का टोयोटा क्रिस्टा है। पीएन पाठक के पास 50 ग्राम सोना है। नामिनी के पास 330 ग्राम सोना है। तमकुहीराज और दिल्ली में बिल्डिंग है।