फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM said in the public meeting of Azamgarh...Kushinagar is changing

Kushinagar News: आजमगढ़ की जनसभा में बोले पीएम...बदल रहा कुशीनगर

Mon, 11 Mar 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Mar 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
PM said in the public meeting of Azamgarh...Kushinagar is changing
कुशीनगर। पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा और करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम रविवार को भले ही आजमगढ़ में था लेकिन उनकी निगाह में कुशीनगर भी रहा। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने गन्ना किसानों की बात करते हुए कुशीनगर के पर्यटन को काशी, मथुरा और अयोध्या के साथ जोड़ते हुए इसकी सराहना की। कहा कि कुशीनगर बदल रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल और इसके सटे बिहार की आबादी के अधिकांश किसान गन्ना पर निर्भर हैं। ऐसे में आजमगढ़ में जनसभा से पीएम ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों को योजनाओं के बहाने सहेजने का प्रयास किया। पीएम ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए इस साल लाभकारी मूल्य में आठ फीसदी की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का उचित मूल्य मिलने लगा है और गन्ने से एथेनॉल बनाया जा रहा है। बंद चीनी मिलों के खुलने से गन्ना किसानों का भाग्य बदल रहा है। उन्होंने कुशीनगर पर्यटन को काशी, अयोध्या और मथुरा से जोड़ते हुए इसके विकास की सराहना की। पूर्व की सरकारों को जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति का करार देते हुए कहा कि अब पूर्वांचल विकास की राजनीति देख रहा है और योगी जी के आने से कानून का राज स्थापित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article