{"_id":"68eeb2b0e25617c39201ada1","slug":"playing-with-the-health-of-childrenmdm-is-being-prepared-with-contaminated-water-investigation-will-be-done-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-147223-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बच्चों की सेहत से खिलवाड़...दूषित पानी से बन रहा एमडीएम, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बच्चों की सेहत से खिलवाड़...दूषित पानी से बन रहा एमडीएम, होगी जांच
Wed, 15 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परासखाड़ में बच्चों के लिए बनाए जा रहे मिड डे मील में दूषित पानी के प्रयोग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में उपयोग किया जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है, जिससे मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस संवेदनशील प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक (सोशल मीडिया) पंडित शुभम दीक्षित ने कसया एसडीएम को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विद्यालय में भोजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा पानी तरह दूषित है। इस संबंध में विद्यालय परिवार द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कसया एसडीएम ने बीईओ हाटा को तत्काल जांच करने और दोषी व लापरवाह व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जांच शीघ्र पूरी कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।