{"_id":"6625a1ada255951c0b0d8f06","slug":"players-who-perform-well-are-rewarded-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115794-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत
Mon, 22 Apr 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
कसया में ताइक्वांडो समर कैंप के दौरान उपस्थित खिलाड़ी।
कसया। ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से नगर के एसडीएम आवास परिसर में आयोजित ताइक्वांडो समर कैंप का रविवार को समापन हुआ। इसमें कुल 70 ताइक्वांडो खिलाड़ी शामिल हुए। इस कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
कोच दीपक कुमार मद्धेशिया, महिला प्रशिक्षक संजना श्रीवास्तव और बिंदु गुप्ता की अगुवाई में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप में कुल 70 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसमें प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को ताइक्वांडो से जुड़ी नई तकनीक जैसे सेल्फ डिफेंस, ताइक्वांडो पैटर्न मेडिटेशन, कौशलों का विकास आदि का प्रशिक्षण दिया। समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कहा कि कैंप में मिली जानकारी खिलाड़ियों को जीवन में उतारनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। खिलाड़ियों को खेल में प्रतिभा दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम को नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, एसआई विवेक कुमार पांडेय, एसआई आकाश कुमार सिंह, एसआई अंजलि त्रिपाठी, एसआई प्रियंका तिवारी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अंत में ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान श्वेता वर्मा, अजीत चौहान, धीरज यादव, मनीषा कुशवाहा, अंकित कुमार गुप्त, सोनू चौहान, शुभम यादव, आदित्य जायसवाल, कौस्तुक पांडेय, अनमोल सिंह राजपूत, अनमोल सिंह, आकांक्षा कुशवाहा, भावना प्रजापति, सृष्टि सिंह, विकास मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।